Showing posts with label अमर रहेगा तुम्हारा नाम. Show all posts
Showing posts with label अमर रहेगा तुम्हारा नाम. Show all posts

Monday, August 27, 2012

अमर रहेगा तुम्हारा नाम






चाँद संग चांदनी
दीया संग बाती
वैसे ही जुड़ा है
मेरे संग तुम्हारा नाम

मैंने अपनी कविता के
हर छंद में लिखा है
तुम्हारा नाम

कहते हैं
कवि मर जाता है
लेकिन कविता
अमर रहती है

लिखे गए शब्द 
पीढ़ियों यात्रा करने में
सक्षम होते हैं

मेरे ये गीत कालांतर में
जीवित रहेंगे और
इनके साथ जुड़ा रहेगा
तुम्हारा नाम

आनेवाली पीढियां
प्रेम से पढेगी
मेरे गीतों के साथ
तुम्हारा नाम

और इस तरह
युग-युगान्तर तक
अमर रहेगा तुम्हारा नाम।