Showing posts with label मिठास. Show all posts
Showing posts with label मिठास. Show all posts

Friday, January 6, 2012

मिठास

घर के बड़े-बुड्ढे
समय-समय पर
पीते रहते  है
कुछ कड़वा,
कुछ तीखा,
ताकि परिवार के
रिश्तों में बची
रह सके मिठास ।

(यह कविता "कुमकुम के छींटे" पुस्तक में प्रकाशित  हो गयी है )