Showing posts with label अन्ना का आन्दोलन. Show all posts
Showing posts with label अन्ना का आन्दोलन. Show all posts

Friday, September 2, 2011

अन्ना का आन्दोलन



सुना आपने
देश भर में अन्ना का
आन्दोलन

रामलील मैदान में
अनशन
देश की जनता का
सहयोग

युवा वर्ग का विशेष
समर्थन
चारो तरफ रैलियां
और अनशन

भस्म  हो  जाएगा इस
अनशन और आन्दोलन की 
आग में भ्रष्टाचार

पीले पड़ने लगेंगे
खून पिए हुए  
सुर्ख चेहरे 

जन लोकपाल बिल
पास होते ही
ध्यान में लाये जायेंगे
नेताओं के पिछले कारनामें

शर्म से तब
गड़ जायेंगे भ्रस्टाचारी
देश को मिलेगी
उस दिन
असली आजादी। 


कोलकात्ता
२  सितम्बर, २०११


(यह कविता  "कुमकुम के छींटे" नामक पुस्तक में प्रकाशित है )