Showing posts with label सफर अच्छा रहा. Show all posts
Showing posts with label सफर अच्छा रहा. Show all posts

Saturday, May 4, 2019

सफर अच्छा रहा

जीवन के
राहे-सफर में
एक अनोखे साथी ने
साथ दिया

मन मोह कर
दिल जीत लिया
दोस्ती को परवान
चढ़ा दिया

पचास वर्ष तक
साथ निभा
एक दिन अचानक
विदा हो गया

सफर अच्छा रहा
अगले जन्म में
फिर मिलेंगे
कह कर चला गया।