Showing posts with label ग़ज़ल. Show all posts
Showing posts with label ग़ज़ल. Show all posts

Saturday, March 23, 2024

ग़ज़ल

क्यों उदासी को गले लगाते हैं 
मधुर यादें ताजा कर लीजिए। 

क्यों मन को विचलित करते हैं 
ताज़ी हवा में योग कर लीजिए। 

क्यों नफरत की बातें सुनते हैं 
मीठी बातों को संजो लीजिए। 

क्यों ग़मों के दर्द से घबराते हैं 
मस्ती की चादर ओढ़ लीजिए। 

क्यों जीवन में तनहा चलते हैं 
प्यारा हमसफ़र बना लीजिए। 


Saturday, March 9, 2024

ग़ज़ल

 जब से तुम बिछुड़ी हो मेरे जिंदगी से 
मेरी मंजिल का कोई ठौर ही नहीं रहा।

जब से हम दोनों की राहें अलग हुई  
मेरे जीवन में तो मधुमास ही नहीं रहा।  

मैं तो सदा राहों में आँखें बिछाता रहा 
तुम्हें तो राहों में चलना पसंद ही नहीं रहा। 

मैं तो सदा तुम्हारी आँखों में देखता रहा  
मुझे आईना में कभी विश्वाश ही नहीं रहा। 

कहते हैं शहरों में सब कुछ मिलता है    
मगर तुम्हारे जैसा प्यार तो कहीं नहीं रहा।