Showing posts with label देखो प्यारा बसंत आया. Show all posts
Showing posts with label देखो प्यारा बसंत आया. Show all posts

Tuesday, April 10, 2018

देखो प्यारा बसंत आया

देखो प्यारा बसंत आया

सर्दी की हो गई विदाई
सौरभ लेकर हवा आई
बादलों से ब्योम  छाया
देखो प्यारा बसंत आया

बागों में कोयल कुहकी
बौरों से बगिया महकी
भंवरा फूलों से कह आया
देखो प्यारा बसंत आया

पिली सरसों खेत सजे
नव पल्लव से पेड़ सजे
फूलों-पत्तों में रंग छाया
देखो प्यारा बसंत आया

धरती का आँगन महका
गौरी बाँहों में प्यार सजा
प्रणय का मौसम आया
देखो प्यारा बसंत आया ।

#####################