Showing posts with label नेताजी और चुनाव. Show all posts
Showing posts with label नेताजी और चुनाव. Show all posts

Wednesday, November 20, 2024

नेताजी और चुनाव

सभाओं  में दिखाते सब्जबाग वोट करने 
बन जाते शहंशाह चुनाव जितने के बाद। 

टोलियों में निकलते इन्कलाब  को लाने          
बन जाते बाहुबली चुनाव जितने के बाद। 

सेमिनार में झूठे वादे करते चुनाव जितने 
बन जाते घोटाले बाज चुनाव जितने बाद। 

मुफ्त की रेवड़ियां बांटते चुनाव को जितने 
अपनी तिजोरियां भरते चुनाव जितने बाद। 

मुखौटे लगा घरों में घूमते चुनाव को जितने 
जनता का शोषण करते चुनाव जितने बाद।