Showing posts with label जल ही जीवन है. Show all posts
Showing posts with label जल ही जीवन है. Show all posts

Monday, May 16, 2022

जल ही जीवन है

तब रेतीला पानी 
मुट्ठी से छितरा जाता था 
अब हमने बोतलों में बंद करना 
सीख लिया है। 

तब नदी समुद्र में जाकर 
अपना अस्तित्व खो देती थी 
अब हमने नहरें निकालना 
सीख लिया है। 

तब नदियों में बाढ़ का पानी 
तबाही मचा देता था 
अब हमने बाँध बनाना 
सीख लिया है। 

तब वर्षात का जल 
प्रदूषित हो कर बह जाता था 
अब हमने जल संरक्षण करना 
सीख लिया है। 

तब हम पानी के 
महत्त्व को नहीं समझते थे 
अब हमने इसके महत्त्व को 
समझ लिया है।