Showing posts with label सबसे छुपा कर. Show all posts
Showing posts with label सबसे छुपा कर. Show all posts

Saturday, March 28, 2026

सबसे छुपा कर

उसके संग में 
खूबसूरत 
होता मेरा सफर। 

मेरे सुख दुःख के 
हर पल में 
सदा साथ निभाती। 

मधुर मुस्कान 
रसरंजित 
कर देती मन को। 

सुनहरी रातें हैं  
सपने नहीं 
चुरा कर ले गई। 

उसका सुखमय  
भुजबंधन 
याद रहेगा सदा।