Showing posts with label दादीजी की कहानी. Show all posts
Showing posts with label दादीजी की कहानी. Show all posts

Tuesday, September 8, 2009

दादीजी की कहानी

दादी ने बच्चों से कहा-
बच्चों आओ मैं तुम्हें 
एक कहानी सुनाऊँ

बड़ा राहुल बोला-
दादीजी अभी मैं
होमवर्क कर रहा हूँ
बाद में सुनूँगा

मँझली पूजा बोली-
दादीजी अभी मैं
टी.वी देख रही हूँ
बाद में सुनूंगी

छोटी राधिका बोली-
दादीजी अभी मैं
फ्रेंड से बात कर रही हूँ
बाद में सुनूंगी

सबसे छोटा कृष्णा बोला-
दादीजी अभी मैं
कंप्यूटर पर गेम खेल रहा हूँ
बाद में सुनूँगा

दादी जी ने रूठते हुए कहा -
अब मैं तुम्हें कभी कहानी
नही सुनाऊँगी

सभी बच्चे
एक साथ बोले -
हम इंटरनेट पर ही सुन लेंगे।




कोलकत्ता
८ सितम्बर, २००९