Showing posts with label एक नशा. Show all posts
Showing posts with label एक नशा. Show all posts

Friday, October 18, 2024

एक नशा

मैंने सोचा था तुम्हारे 
रिटायरमेंट के बाद 
हम दोनों घर में 
चैन से बैठ कर 
करेंगे ढेर सारी बातें। 

मन की, तन की 
प्यार की, तकरार की 
बहारों की, सितारों की 
बादलों की, मौसम की 
रौशनी की, चांदनी की। 

मगर शराबी को 
जब तलक मयखाने के  
जामों के टकराने की 
खनक सुनाई नहीं देती 
तब तलक उसे 
चैन नहीं मिलता। 

ठीक उसी तरह
तुम को भी जब तलक 
मील की मशीनों की 
आवाज सुनाई नहीं देती 
तुम्हें भी चैन नहीं मिलता।