Showing posts with label गांव का घर. Show all posts
Showing posts with label गांव का घर. Show all posts

Saturday, March 26, 2011

गांव का घर

गाँव के
घर से जुड़ा है
मेरा बचपन
मेरा सुख -दुःख

इस की छत पर बजी है
खुशियों की थालीयाँ और
देखा गया है तीज का चाँद।

आँगण में गाये गए हैं
गीत और मनाये गए हैं
तीज और त्योंहार।

गुवाड़ी में बजी है
शहनाइयाँ और ढोल पर
हुआ है नाच। 

इस घर को बेचना
अपने अतीत को मिटाना 
अपने बचपन को भुलाना है। 

पराये शहर के
महल चाहे लाख लुभाए
अपने गाँव का घर तो
अपना ही होता है। 

चाहे में वहां
जा कर ना भी रहूँ
लेकिन वो मेरी यादों में
सदा बना रहता है।  

कोलकात्ता
२६ मार्च, २०११
(यह कविता  "कुमकुम के छींटे" नामक पुस्तक में प्रकाशित है )