Showing posts with label तुलसी का राम. Show all posts
Showing posts with label तुलसी का राम. Show all posts

Tuesday, May 17, 2011

तुलसी का राम




भगवान् राम
मेरे स्वप्न में  आये 
और बोले-

 सुना है तुम    
 एक नयी रामायण  का
  अंकन करने जा  रहे हो

    मैंने कहा - हाँ  प्रभु !   
तुलसीदास जी ने आपके
 पात्र के साथ न्याय नहीं किया |

राघवेन्द्र  बोले - 
नहीं- नहीं तुम ऐसा   
मत करना

मेरा चरित्र
मनुष्य का चरित्र होने 
 के कारण ही महिमा मंडित है

   जीवन मूल्यों के प्रति
  राम की मानवता को दिखाना
ही इस कथा का सार है

मनुष्य अपने
  गुणों से देवता बन सकता है 
तुलसी ने यही दर्शाया है

अतः तुम
नयी रामायण का
अंकन मत करना

मुझे तुलसी
का राम ही रहने
  देना। 

कोलकता
१७ मई, २०११

(यह कविता "कुमकुम के छींटे" नामक पुस्तक में प्रकाशित है )