अनजाना देश
अनजाने लोग
अनजानी भाषा
गजब की हिम्मत
तुमने दिखाई
हम सब को गर्व है
तुम्हारे ऊपर कि तुमने
इतनी हिम्मत दिखाई
समझना और उनको
वापिस उत्तर देना तुम्हारे
लिए रोजमर्रे की बात थी
नर्सो के साथ
उनके घर - परिवार की
सुख -दुःख की बात करना
तुम्हारे लिए सहज बात थी
नर्स से तुम रोज
उनके गीत सुनती
अपने गीत उन्हें सुनाती
अफ्रीकी नर्स तो रोज डांस करती
तुम डाक्टर को
अपने बारे में बताती
उनसे सब कुछ पूछती
तुम निःसंकोच बात करती
इतनी बड़ी अस्पताल में
स्वयं जांच करवाने जाती
अकेली रुम में रहती
हमें गर्व है तुम्हारे ऊपर
अनजाने देश में भी तुम
बेधड़क रहती।
NO