Showing posts with label बौना हो जाता है बुढ़ापा. Show all posts
Showing posts with label बौना हो जाता है बुढ़ापा. Show all posts

Thursday, September 5, 2013

बौना हो जाता है बुढ़ापा


(१ )
बुढ़ापे में बाप
अपने बेटो से नहीं पूछता -
दवाईयां नहीं लाने की वजह या
चश्मे की फ्रेम नहीं बनने का कारण
वो अपने फट्टे हुए कमीज के
साथ-साथ मुंह पर भी पैबंद
लगा लेता है।

(२ )
बच्चे बुढ़े माँ-बाप को
कम समझदार और स्वयं को
अधिक समझदार समझते है
इसलिए घर में जब दोस्त आते हैं
उनको कमरे में बैठने की
सलाह दी जाती है।

(३ )
बुढ़ापा एक कमरे में
सिमट कर रह जाता है
झड़ जाते है दिन और
बदल जाता है वक्त
अपने बच्चों के सामने ही
बौना हो जाता है बुढ़ापा।