Showing posts with label लालच की झाड़ियाँ उग आई. Show all posts
Showing posts with label लालच की झाड़ियाँ उग आई. Show all posts

Saturday, April 23, 2022

लालच की झाड़ियाँ उग आई

जिसके मन में लालच की झाड़ियाँ उग आई,
वह परिवार के सुख को भला समझेगा क्या ?

जिसकी अक्ल स्वार्थ की तिजोरी में बंद हो, 
वह भाइयों के प्यार को कभी समझेगा क्या ?

बातों के गड़े मुर्दे उखाड़ कर मिलेगा क्या, 
आपस में बैर ही तो बढ़ेगा प्यार रहेगा क्या ? 

बाप के सामने भी जो बेटा बोलने लग गया,
वह भाईयों और परिवार को समझेगा क्या ?

जो जिंदगी में दूसरों के ही दोष देखता रहा,
वह कभी अपने गिरेबान में भी झांकेगा क्या ?

जिसमें अहम् और घमंड का नशा भरा हो, 
वह अपनी गलती को स्वीकार करेगा क्या ?

रिश्ते सारे खोखले हो रहें पैसों के लालच में, 
बचपन में बाँट - बाँट खाते याद करोगे क्या ?