Wednesday, July 25, 2018

प्यार भरो बच्चों के दिल में

प्यार भरो बच्चों के दिल में
सावन बन बरसेगें वो 

पढ़ा लिखा विद्वान बनाओ
रोशन नाम करेंगे वो

मीठी वाणी इनसे बोलो
हँस-हँस बात करेंगे वो

दिल में इनके दीप जलाओं
रोशन राह करेंगे वो 

गीत भरो तन-मन में इनके
चहक-चहक गाएंगे वो

सच्चे सुख की राह दिखाओ
धरती स्वर्ग बनाएंगे वो

प्यार से इनको गले लगाओ 
नेह सुधा बरसाएंगे वो

नन्द यशोदा बन कर पालो
बन कर कृष्ण दिखाएंगे वो।



[ यह कविता  "एक नया सफर " में प्रकाशित हो गई है। ]







































































































































































































No comments:

Post a Comment