रिश्वत खाओ काम करो
हथकंडों का खेल करो,
दो नंबर का पैसा आये
उसको बाहर पार करो।
चोर-चोर का सौर करो
अपने घर को खूब भरो,
जनता के हम सेवक है
इसका खूब प्रचार करो।
राजनीति की रोटी सेंको
धर्म -जाति का भेद करो,
धर्म -जाति का भेद करो,
दंगा-फसाद रोज करावो
दबंगों का आचरण करो।
कटमनी को खूब बटोरो
जन- सेवा का नाम करो,
वादों के पोस्टर लगा कर
जनता को गुमराह करो।