कानून
एक को मारने वाला
जेल की सलाखों
के पीछे मिलेगा,
मगर हजारों की
मौत का जिम्मेदार
फाइव स्टार होटलों में
युद्ध विराम और
शांति समझौता
करता मिलेगा।
**
चाहत
पेड़ की चाहत
ठंडी बहती हवा
उसके पास ठहर जाए,
मगर हवा की चाहत
पेड़ उसके बाहुपास में
बँध जाए।
**
सुबह
आज कल
सूर्योदय के बाद भी
घरों में सुबह नहीं आती,
वो आठ बजे
चाय की आवाज
सुनाने के बाद ही
सुबह का आभास देती।
**
बंशी
श्याम की बंशी पर
राधा का मन-मयूर तो
नाचने लगता है,
मगर मीरा के आँखों से
अश्रुपात होने लगता है।